सेंचुरियन टेस्ट : द. अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 335 रन

सेंचुरियन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए।

इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले लुंगी नगिडी एक रन पर नाबाद लौटे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 94 रन सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम ने बनाए। वहीं हाशिम अमला ने 82 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 63 रनों का योगदान दिया।

मेजबान टीम ने पहले दिन (शनिवार) का अंत छह विकेट के नुकसान पर 269 रनों के साथ किया था।

दूसरे दिन प्लेसिस ने एक छोर संभाले रखा और टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। इसमें उन्हें केशव महाराज (18) और कागिसो रबादा (11) का अच्छा साथ मिला।

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। ईशांत शर्मा को तीन विकेट मिले जबकि मोहम्मद शमी को दो सफलताएं मिलीं। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493