सेंचुरियन वनडे : दक्षिण अफ्रीका 118 रनों पर ढेर

सेंचुरियन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने यहां सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 118 रनों पर ही ढेर कर दिया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उनके गेंदबाजों ने उसे सही साबित करते हुए मेजबान टीम को 32.2 ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ज्यां पॉल ड्यूमिनी और पदार्पण कर रहे खाया जोंडो ने 25-25 रनों की पारी खेली। हाशिम अमला ने 23 और क्विंटन डी कॉक ने 20 रनों को योगदान दिया।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी ने एक बार फिर मेजबानों को परेशान किया है। चहल ने 22 रन देकर पांच विकेट लिए और कुलदीप ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493