सेंट-एटिने का 2 सीजन तक मार्गदर्शन करेंगे गार्सिया

पेरिस, 17 जून (आईएएनएस)। ऑस्कर गार्सिया अगले दो सीजन तक लीग-1 फुटबाल क्लब सेंट एटिने का कोच के तौर पर मागदर्शन करेंगे।

क्लब के कोच रहे क्रिस्टोफे गाल्टीर ने साढ़े सात साल बाद कोच के पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद गार्सिया को इस पद पर नियुक्त किया गया।

एटिने क्लब के अध्यक्ष रोलेंट रोमेयेर ने कहा, “हमने कई आवेदन देखे और हमें इस पद के लिए गार्सिया सबसे सही उम्मीदवार लगे। साल्ज्बर्ग के साथ उन्होंने अपनी सफलता से स्वयं को इस पद का दावेदार नियुक्त किया। मैं आश्वस्त हूं कि वह टीम को आगे लेकर जाएंगे।”

स्वास्थ्य कारणों से साल 2014 में गार्सिया ने वाटफोर्ड के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके एक साल बाद उन्होंने साल्ज्बर्ग के कोच पद को संभाला और उनके मागदर्शन में क्लब ने लगातार दो बार लीग और कप खिताब जीते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493