सेंट पीटर्सबर्ग विस्फोट का संदिग्ध हिरासत में

मॉस्को, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। सेंट पीटर्सबर्ग सुपरमार्केट में हुए एक विस्फोट में शामिल एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। यह विस्फोट बुधवार (27 दिसंबर) को हुआ था। रूसी प्रशासन ने यह कहा है।

मॉस्को, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। सेंट पीटर्सबर्ग सुपरमार्केट में हुए एक विस्फोट में शामिल एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। यह विस्फोट बुधवार (27 दिसंबर) को हुआ था। रूसी प्रशासन ने यह कहा है।

सेंट पीटर्सबर्ग के एक शॉपिंग सेंटर में बुधवार को एक लॉकर में रखा विस्फोटक उपकरण फट गया, जिससे 13 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने एक बयान में शनिवार को कहा कि उसने आगे की जांच के लिए विस्फोट की साजिश रचने वाले और इसे प्रत्यक्ष रूप से अंजाम देने वाले की शिनाख्त कर ली है और संदिग्ध को रूसी जांच समिति को सौंप दिया है।

जांच समिति की ओर से दिए गए एक अलग बयान के मुताबिक, रूसी जांचकर्ताओं ने संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा था कि विस्फोट आतंकवादी हमला था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493