सेंसेक्स में 209 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 208.59 अंकों की गिरावट के साथ 28,261.08 पर और निफ्टी 63.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,570.90 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 4.23 अंकों की गिरावट के साथ 28,465.44 पर खुला और 208.59 अंकों 0.73 फीसदी गिरावट के साथ 28,261.08 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,484.36 के ऊपरी और 28,209.66 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,627.90 पर खुला और 63.75 अंकों या 0.74 फीसदी गिरावट के साथ 8,570.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,627.90 के ऊपरी और 8,553.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 160.89 अंकों की गिरावट के साथ 10,625.28 पर और स्मॉलकैप 238.03 अंकों की गिरावट के साथ 10,859.75 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.86 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.49 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (3.74 फीसदी), बिजली (2.09 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.09 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.93 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (1.52 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493