मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेज गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 210.17 अंकों की गिरावट के साथ 27,676.04 पर और निफ्टी 70.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,377.75 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25.70 अंकों की कमजोरी के साथ 27,860.51 पर खुला और 210.17 अंकों या 0.75 फीसदी गिरावट के साथ 27,676.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,976.93 के ऊपरी और 27,598.21 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 32 अंकों की कमजोरी के साथ 8,416.10 पर खुला और 70.35 अंकों या 0.83 फीसदी गिरावट के साथ 8,377.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,469.35 के ऊपरी और 8,352.70 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 47.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,506.71 पर और स्मॉलकैप 36.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,332.89 पर बंद हुआ।
बीएसई के दो सेक्टरों धातु (0.15) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.13) में मजबूती रही।
बीएसई के 12 सेक्टरों में से 10 में गिरावट रही। स्वास्थ्य सेवा (3.24 फीसदी), वाहन (1.31 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.17 फीसदी), तेल-गैस (1.08 फीसदी) और बिजली (0.73 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।
dharmpath.com dharmpath