सेंसेक्स में 215 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 215.21 अंकों की गिरावट के साथ 24,685.42 पर और निफ्टी 67.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,546.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 98.16 अंकों की तेजी के साथ 24,998.79 पर खुला और 215.21 अंकों या 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 24,685.42 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,013.13 के ऊपरी और 24,647.48 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 16.05 अंकों की तेजी के साथ 7,630.40 पर खुला और 67.90 अंकों या 0.89 फीसदी गिरावट के साथ 7,546.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,630.75 के ऊपरी और 7,535.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 47.29 अंकों गिरावट के साथ 10,526.54 पर और स्मॉलकैप 44.29 अंकों की गिरावट के साथ 10,597.42 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों ऊर्जा (0.57 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.57 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.13 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.03 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.18 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.18 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.17 फीसदी) और वाहन (1.17 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493