Saturday , 4 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 30 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 30 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.47 अंकों की गिरावट के साथ 32,370.04 पर और निफ्टी 19.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,121.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.91 अंकों की तेजी के साथ 32,406.42 पर खुला और 30.47 अंकों या 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 32,370.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,462.61 के ऊपरी और 32,164.42 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 55.07 अंकों की गिरावट के साथ 16,044.21 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 86.02 अंकों की तेजी के साथ 16,784.82 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,139.60 पर खुला और 19.25 अंकों या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 10,121.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,158.90 के ऊपरी और 10,058.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों में तेजी रही। तेजी वाले सेक्टरों में स्वास्थ्य सेवाएं (2.74 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.18 फीसदी) और दूरसंचार (0.03 फीसदी) रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – रियल्टी (2.28 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.43 फीसदी), आधारभूत साम्रागी (0.80 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.78 फीसदी) और बैंकिंग सेवाएं (0.74 फीसदी)।

सेंसेक्स में 30 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.47 अंकों की गिरावट के साथ 32,370.04 पर और निफ्टी 19.25 अंक मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.47 अंकों की गिरावट के साथ 32,370.04 पर और निफ्टी 19.25 अंक Rating:
scroll to top