Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 308 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 308 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 308.09 अंकों की गिरावट के साथ 24,893.81 पर और निफ्टी 96.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,558.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 101.08 अंकों की तेजी के साथ 25,302.98 पर खुला और 308.09 अंकों या 1.22 फीसदी गिरावट के साथ 24,893.81 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,387.32 के ऊपरी और 24,851.77 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.80 अंकों की तेजी के साथ 7,685.85 पर खुला और 96.25 अंकों या 1.26 फीसदी गिरावट के साथ 7,558.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,705.05 के ऊपरी और 7,545.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 227.32 अंकों की गिरावट के साथ 10,132.58 पर और स्मॉलकैप 186.61 अंकों की गिरावट के साथ 10,418.63 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। स्वास्थ्य सेवा (2.57 फीसदी), धातु (2.31 फीसदी), बैंकिंग (2.10 फीसदी), बिजली (1.92 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.89 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में 308 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 308.09 अंकों की गिरावट के साथ 24,893.81 पर और निफ्टी 96.25 अंक मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 308.09 अंकों की गिरावट के साथ 24,893.81 पर और निफ्टी 96.25 अंक Rating:
scroll to top