सेंसेक्स में 311 अंकों की तेजी (लीड-2)

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 310.77 अंकों की तेजी के साथ 35,081.82 पर और निफ्टी 88.10 अंकों की तेजी के साथ 10,788.55 पर बंद हुए।

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 310.77 अंकों की तेजी के साथ 35,081.82 पर और निफ्टी 88.10 अंकों की तेजी के साथ 10,788.55 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.25 अंकों की गिरावट के साथ 34,753.80 पर खुला और 310.77 अंकों या 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 35,081.82 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,118.61 के ऊपरी और 34,700.82 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 118.43 अंकों की तेजी के साथ 17,932.37 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 84.62 अंकों की तेजी के साथ 19,687.57 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह दो अंकों की मामूली तेजी के साथ 10,702.45 पर खुला और 88.10 अंकों या 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 10,788.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,803.00 के ऊपरी और 10,666.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तुएं (1.59 फीसदी), बैंकिंग (1.55 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.28 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.16 फीसदी) और औद्योगिक (1.14 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493