सेंसेक्स में 33 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.68 अंकों की गिरावट के साथ 26,726.55 पर और निफ्टी 7.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,236.05 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 101.58 अंकों की बढ़त के साथ 26860.81 पर खुला और 32.68 अंकों या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 26,726.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26860.88 के ऊपरी और 26701.18 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 15.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,259.35 पर खुला और 7.75 अंकों या 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 8,236.05 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मजबूती रही। मिडकैप 28.08 अंकों की मजबूती के साथ 12349.80 पर और स्मॉलकैप 55.38 अंकों की मजबूती के साथ 12495.71 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से 8 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (0.62 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.59 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.58 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी) और आधारभूत सामग्री धातु (0.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टर रहे- तेल एवं गैस (0.93 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.81 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.71 फीसदी), ऊर्जा (0.53 फीसदी) और बिजली (0.51 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493