सेंसेक्स में 37 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 37.07 अंकों की गिरावट के साथ 28,171.69 पर और निफ्टी 11.35 अंकों की कमजोरी के साथ 8,510.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 11.35 अंकों की बढ़त के साथ 28,220.11 पर खुला और 37.07 अंकों या 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 28,171.69 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,335.23 के ऊपरी और 28,084.36 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.35 अंकों की बढ़त के साथ 8,525.50 पर खुला और 11.35 अंकों या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 8,510.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,561.35 के ऊपरी और 8,483.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मजबूती रही। मिडकैप 57.22 अंकों की मजबूती के साथ 11,019.99 पर और स्मॉलकैप 71.33 अंकों की मजबूती के साथ 11,498.32 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 6 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें रियल्टी (0.89 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.70 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.28 फीसदी), धातु (0.09 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.09 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के प्रौद्योगिकी (0.48 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.38 फीसदी), बिजली (0.31 फीसदी), वाहन (0.30 फीसदी) और तेल गैस (0.24 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493