मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 414.04 अंकों की मजबूती के साथ 27,730.21 पर और निफ्टी 128.15 अंकों की मजबूती के साथ 8,353.10 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 111.02 अंकों की तेजी के साथ 27,427.19 पर खुला और 414.04 अंकों या 1.52 फीसदी मजबूती के साथ 27,730.21 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,782.31 के ऊपरी और 27,417.03 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.35 अंकों की बढ़त के साथ 8,259.30 पर खुला और 128.15 अंकों या 1.56 फीसदी की मजबूती के साथ 8,353.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,369.45 के ऊपरी और 8,257.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 156.57 अंकों की मजबूती के साथ 10,643.69 पर और स्मॉलकैप 152.71 अंकों की मजबूती के साथ 11,095.50 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें रियल्टी (5.05 फीसदी), बैंकिंग (2.62 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.42 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.86 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.39 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।
dharmpath.com dharmpath