Saturday , 4 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 448 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 448 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूच्ांकांक सेंसेक्स 447.60 अंकों की गिरावट के साथ 31,922.44 पर और निफ्टी 157.50 अंकों की गिरावट के साथ 9,964.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.54 अंकों की गिरावट के साथ 32,339.50 पर खुला और 447.60 अंकों या 1.38 फीसदी गिरावट के साथ 32,370.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,342.81 के ऊपरी और 31,886.09 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 434.32 अंकों की गिरावट के साथ 15,609.89 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 491.79 अंकों की तेजी के साथ 16,293.03 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,094.35 पर खुला और 157.50 अंकों या 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 9,964.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,095.05 के ऊपरी और 9,952.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – रियल्टी (4.29 फीसदी), धातु (3.99 फीसदी), आधारभूत सामग्री (3.59 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (3.29 फीसदी) और औद्योगिक (2.68 फीसदी)।

सेंसेक्स में 448 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूच्ांकांक सेंसेक्स 447.60 अंकों की गिरावट के साथ 31,922.44 पर और निफ्टी 157. मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूच्ांकांक सेंसेक्स 447.60 अंकों की गिरावट के साथ 31,922.44 पर और निफ्टी 157. Rating:
scroll to top