मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 554.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,851.83 पर और निफ्टी 172.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,568.30 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 181.63 अंकों की गिरावट के साथ 25,224.70 पर खुला और 554.50 अंकों या 2.18 फीसदी गिरावट के साथ 24,851.83 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,230.35 के ऊपरी और 24,825.70 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 67.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,673.35 पर खुला और 172.70 अंकों या 2.23 फीसदी गिरावट के साथ 7,568.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,674.95 के ऊपरी और 7,556.60 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 290.26 अंकों की गिरावट के साथ 10,849.23 पर और स्मॉलकैप 340.66 अंकों की गिरावट के साथ 11,509.68 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (4.50 फीसदी), धातु (3.72 फीसदी), वाहन (3.72 फीसदी), आधारभूत सामग्री (3.65 फीसदी) और औद्योगिक (3.54 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।
dharmpath.com dharmpath