सेंसेक्स में 68 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 68.22 अंकों की तेजी के साथ 29,448.95 पर और निफ्टी 15.10 अंकों की तेजी के साथ 8,937.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 56.04 अंकों की तेजी के साथ 29,436.77 पर खुला और 68.22 अंकों या 0.23 फीसदी तेजी के साथ 29,448.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,518.32 के ऊपरी और 29162.47 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.75 अंकों की तेजी के साथ 8,929.40 पर खुला और 15.10 अंकों या 0.17 फीसदी तेजी के साथ 8,937.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,957.55 के ऊपरी और 8,849.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 80.81 अंकों की तेजी के साथ 11,045.08 पर और स्मॉलकैप 75.20 अंकों की तेजी के साथ 11,456.85 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (2.54 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.07 फीसदी), बैंकिंग (0.56 फीसदी), वाहन (0.49 फीसदी) और बिजली (0.37 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.92 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.61 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.60 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.58 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.12 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493