सेंसेक्स में 84 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 84.13 अंकों की गिरावट के साथ 27,811.84 पर और निफ्टी 16.90 अंकों की कमजोरी के साथ 8,381.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.25 अंकों की कमजोरी के साथ 27,880.72 पर खुला और 84.13 अंकों या 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 27,811.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,921.86 के ऊपरी और 27,675.16 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.05 अंकों की कमजोरी के साथ 8,393.95 पर खुला और 16.90 अंकों या 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,381.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,408.55 के ऊपरी और 8,339.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 3.64 अंकों की कमजोरी के साथ 10,686.11 पर और स्मॉलकैप 15.19 अंकों की मजबूती के साथ 11,124.49 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.60 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी), रियल्टी (0.94 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी) और वाहन (0.42 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के छह सेक्टरों में गिरावट रही, जिनमें पूंजीगत वस्तु (1.11 फीसदी), धातु (0.91 फीसदी), तेल गैस (0.84 फीसदी), बैंकिंग (0.74 फीसदी) और बिजली (0.60 फीसदी) प्रमुख हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493