सेंसेक्स 135 अंक लुढ़का (लीड-1)

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 134.91 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,709.87 पर रहा। निफ्टी 44.70 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,712.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 79.28 अंकों की तेजी के साथ 28,924.06 पर खुला। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,949.11 के ऊपरी और 28,584.49 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.00 अंकों की तेजी के साथ 8,769.75 पर खुला। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,778.00 के ऊपरी और 8,677.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 40.99 अंकों की गिरावट के साथ 10,860.25 पर और स्मॉलकैप 32.32 अंकों की गिरावट के साथ 11,319.62 साथ पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.20 फीसदी), धातु (0.58 फीसदी), वाहन (0.37 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.09 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के रियल्टी (1.83 फीसदी), तेल एवं गैस (0.78 फीसदी), बिजली (0.63 फीसदी), बैंकिंग (0.49 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.41 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493