सेंसेक्स 203 अंक फिसला (लीड-1)

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबारी रुझान मंद रहा जिस पर अमेरिका-चीन व्यापारिक तनाव का असर बना रहा। दिनभर के कारोबार के दौरान हालांकि उतार-चढ़ाव का दौर देखा गया लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 203.65 अंकों की गिरावट के साथ 37,114.88 पर और निफ्टी 65.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,157 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह तेजी के साथ 37,539.05 पर खुला और 203.65 अंकों यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 37,114.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 37,559.67 रहा जबकि कारोबार के दौरान सूचकांक 37,047.87 तक फिसला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी तेजी के साथ 11,271.70 पर खुला और 65.05 अंक फिसलकर 11,157 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,286.8 के ऊपरी स्तर को छूआ जबकि इसका निचला स्तर 11,136.95 रहा।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों भी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 95.15 अंकों यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 14,117.42 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 61.86 अंकों यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 13,781.73 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में गिरावट जबकि तीन में हल्की तेजी रही। मेटल (2.08 फीसदी), टेलीकॉम (1.96 फीसदी), युटिलिटीज (1.69 फीसदी), पावर (1.56 फीसदी) और औद्योगिक सूचकांक (1.31 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई के तेजी वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.24 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.12) और एफएमसीजी (0.10 फीसदी) शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493