सेंसेक्स 34 अंक की गिरावट के साथ बंद, निफ्टी में मामूली बढ़त

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के प्रमुख दोनों सूचकांक उतार-चढ़ाव के बीच बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) सेंसेक्स 33.90 अंक यानी 0.054 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 62,834.60 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 4.95 अंक यानी 0.026 फीसदी की बढ़त के साथ 18,701.05 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 360.62 अंक तक नीचे चला गया, लेकिन बाद में रिकवरी करते हुए 62,834.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ. रेड्डीज, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे, जबकि लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड शामिल हैं।

इसके अलावा एशिया के अन्य प्रमुख शेयर बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग कारोबार के दौरान लाभ में रहे। हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था।

पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 415.69 अंक यानी 0.66 फीसदी गिरकर 62,868.50 के स्तर पर और निफ्टी 116.40 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 18,696.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493