सेंसेक्स 362 अंक नीचे (लीड-1)

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 362.43 अंकों की गिरावट के साथ 31,388.39 पर और निफ्टी 116.75 अंकों की गिरावट के साथ 9,796.05 पर बंद हुआ।

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 362.43 अंकों की गिरावट के साथ 31,388.39 पर और निफ्टी 116.75 अंकों की गिरावट के साथ 9,796.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 25.98 अंकों की गिरावट के साथ 31,724.84 पर खुला और 362.43 अंकों या 1.14 फीसदी गिरावट के साथ 31,388.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,739.80 के ऊपरी स्तर और 31,360.81 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 130.27 अंकों की गिरावट के साथ 15,277.65 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 161.53 अंकों की गिरावट के साथ 15,656.02 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.40 अंकों की गिरावट के साथ 9,886.40 पर खुला और 116.75 अंकों या 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 9,796.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,887.35 के ऊपरी और 9,783.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से सभी में गिरावट रही। इसमें दूरसंचार (1.87 फीसदी), ऊर्जा (1.59 फीसदी), बिजली (1.56 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.47 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.40 फीसदी) प्रमुख रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493