सेक्सी सनी के ‘शागिर्द’ बने रणविजय

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रणविजय सिंह और बॉलीवुड की सेक्सी ‘बेबी डॉल’ सनी लियोन आगामी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 8’ के प्रचार में ‘वॉट वूमेन लव’ म्यूजिक वीडियो में साथ डांस करते नजर आए। दोनों शो के सूत्रधार हैं।

‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 8’ के लांच के लिए चैनल के अधिकारियों ने शो का एक लघु रूप तैयार कर उसे इस म्यूजिक वीडियो में तब्दील किया। शो की थीम ‘द वे टू अ वूमेंस हार्ट’ है।

संगीत वीडियो में रणविजय व लियोन एक जोड़े के रूप में डांस और रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

एमटीवी की ओर से एक बयान में कहा गया, “सनी इस विषय(मन मोहने) की सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और रणविजय सर्वश्रेष्ठ शागिर्द व सर्वश्रेष्ठ ब्वॉयफ्रेंड हैं, जिनसे भारतीय लड़कों को एक सबक लेना चाहिए।”

सनी और रणविजय दोनों को वीडियो में काम करके मजा आया।

सनी ‘एमटीवी स्पिलट्सविला’ की दूसरी बार मेजबानी कर रही हैं। उन्होंने कहा, “यह मजेदार है कि इस बार शो में मेरे साथ रणविजय हैं। मैंने उन्हें ‘एमटीवी रोडीज’ में देखा है। मुझे मालूम है कि वह अनुशासन के लिए कील की तरह कड़क और हठी हो सकते हैं, लेकिन उनका एक मौज-मस्ती वाला पहलू भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493