‘सेक्स एजुकेशन’ का सीजन-2 आएगा

लंदन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री गिलियन एंडरसन और ब्रिटिश अभिनेता आजा बटरफील्ड अभिनीत कॉमेडी सीरीज ‘सेक्स एजुकेशन’ स्ट्रीमिंग वेबसाइट नेटफ्लिक्स पर दूसरे सीजन के साथ आएगा।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, वेबसाइट ने शुक्रवार को शो का दूसरा सीजन लाने की घोषणा की। आठ एपिसोड वाले सीजन के प्रोडक्शन का काम ब्रिटेन में बसंत में शुरू होगा।

नेटफ्लिक्स के अनुसार, यह सीरीज बेहद लोकप्रिय है और 11 जनवरी को रिलीज होने के बाद से इसके पहले सीजन को चार सप्ताह में चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।

‘सेक्स एजुकेशन’ की कहानी हाई स्कूल के एक छात्र 16 वर्षीय ओटिस मिलबर्न के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनुभवहीन और सामाजिक रूप से थोड़ा अजीब है और अपनी सेक्स-थेरेपिस्ट मां के साथ रहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493