लॉस एंजेलिस, 6 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘द वॉकिंग डेड’ के अभिनेता सेथ गिलियम को जॉर्जिया के पीसट्री शहर में गिरफ्तार किया गया।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, पुलिस रपट के मुताबिक, सेथ को एक अधिकारी ने रविवार को 171.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में रविवार देर रात दो बजे के बाद गिरफ्तार किया।
अधिकारी का दावा है कि उन्हें सेथ से शराब की गंध आई। उन्होंने उनसे पूछा भी कि क्या आपने शराब पी है। सेथ ने तीन बोतल बीयर पीने की बात कबूली। उनके रक्त में नशीले पदार्थ का स्तर 0.107 पाया गया।
रपट के अनुसार, अधिकारी को सेथ से गांजे की गंध भी आई।
सेथ पर तेज गति, लापरवाही और नशे में वाहन चलाने (डीयूआई) और व अन्य आरोप में मामला दर्ज किया गया। उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath