मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता समीर कोचर एक वेब श्रंखला में सेना के अधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनका कहना है कि इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।
समीर ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “इस वेब श्रंखला की पटकथा बहुत मजेदार है। यद्यपि शो के निर्माता नए हैं, लेकिन उनकी सोच अनुकरणीय है। मैं अपने किरदार की तैयारी पहले ही शुरू कर चुका हूं।”
समीर इससे पहले ‘एएलटी बालाजी’ के ‘द टेस्ट केस’, ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी लोकप्रिय वेब श्रंखला में काम कर चुके हैं।
शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “यद्यपि शो की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है, लेकिन यह सुना है कि शो के निर्माता श्रंखला से निर्देशन में पदार्पण कर रहे हैं। यह सेना के जवानों के जीवन पर आधारित है कि कैसे वे अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी में संतुलन बनाते हैं।”
सूत्र के अनुसार, “सब कुछ ठीक रहा तो समीर अगले महीने इसके पहले दो एपिसोड की शूटिंग करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath