सेबी के आदेश, वैश्विक संकेतों के असर से निफ्टी 10000 से नीचे

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। सेबी द्वारा अप्रत्याशित नियामक निर्देश और वैश्विक बाजार के नकारात्मक संकतों के असर से मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों के मुताबित बैंकिंग, तेल और गैस तथा स्वास्थ्य सेवाओं के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई।

निफ्टी 10,000 अंकों के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर से 26 जुलाई के बाद पहली बार नीचे बंद हुआ।

निफ्टी ने 25 जुलाई को 10,000 अंकों का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार लिया था, जो उसके 22 सालों के इतिहास में पहली बाद दर्ज किया गया।

मंगलवार को कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.85 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 9,978.55 अंकों पर बंद हुआ।

वहीं बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32,341.05 अंकों पर खुलकर 32,014.19 अंकों पर बंद हुआ जो 259.48 अंकों या 0.80 फीसदी की गिरावट है।

दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 32,354.77 के उच्च और 31,915.20 के निम्न स्तर को छुआ। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा कुछ 2,020 शेयरों में गिरावट और 566 में तेजी दर्ज की गई।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के रिटेल रिसर्च के प्रमुख दीपक जासानी ने बताया, “बिकवाली के दवाब में बाजार में मंगलवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। नकारात्मक वैश्विक संकेतों और दिग्गज शेयरों जैसे आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में गिरावट से निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई।”

उन्होंने कहा, “सेबी द्वारा कल (सात अगस्त) को 162 सूचीबद्ध कंपनियों, जिनकी पहचान छद्म कंपनियों के रूप में की गई है, के कारोबार पर रोक लगाने से बी निवेशकों की भावना प्रभावित हुई है।”

मुद्रा के मोर्चे पर रुपया, डॉलर के खिलाफ 17 पैसे की मजबूती के साथ 63.63 पर बंद हुआ, जबकि सोमवार को कारोबार में यह 63.80 पर बंद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493