सेबी को ईरानी समकक्ष के साथ एमओयू पर दस्तखत की अनुमति

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रतिभूति बाजारों से संबंधित मुद्दों पर परस्पर सहयोग को लेकर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा ईरान के प्रतिभूति एवं विनिमय संगठन (एसईओ) के बीच एक समझौता ज्ञापन को अनुमति प्रदान की।

वित्त मंत्रालय ने बाद में एक बयान में कहा कि उम्मीद है कि यह समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों व सहयोग को और विकसित करेगा।

इसका मकसद दोनों देशों में प्रतिभूति बाजारों के प्रभावी विकास के लिए स्थितियों का निर्माण करना है।

बयान के मुताबिक, “यह दोनों देशों के बीच सूचनाओं को साझा करने के ढांचे को मजबूत करने में योगदान देगा। उम्मीद है कि यह परस्पर सहयोग तथा सेबी व एसईओ की विनियमन गतिविधियों को और बेहतर बनाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493