सेबी ने ब्रोकरेज शुल्क 25 फीसदी घटाया

जयपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शनिवार को ब्रोकरेज शुल्क में 25 फीसदी की कटौती की

घोषणा की है, साथ ही बाजार में निवेश करनेवालों के लिए डिजिटल तरीके से नियामकों को भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए नियमों में संशोधन का निर्णय लिया है।

सेबी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया है। सेबी ने कहा, “सेबी के लिए अगले तीन वर्षो के लिए अनुमानित आय और व्यय को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने ब्रोकर द्वारा दी जाने वाली फीस में 25 फीसदी की कटौती का निर्णय लिया है। अब प्रति करोड़ के कारोबार पर 20 रुपये के बजाए 15 रुपये फीस ली जाएगी।”

सेबी ने एक बयान में कहा, “बोर्ड ने एनईएफटी या आरटीजीएस के रूप में डिजिटल माध्यम से सेबी को भुगतान करने के लिए बाजार के प्रतिभागियों को सक्षम करने के लिए विभिन्न नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493