सेरीटोन फर्नाडिस ने गोवा के साथ किया करार

पणजी, 3 मई (आईएएनएस)। डिफेंडर सेरीटोन फर्नाडिस ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी गोवा के साथ तीन वर्षो का एक नया करार किया है।

इस अनुबंध के तहत अब सेरीटोन 2022 तक गोवा की टीम से जुड़े रहेंगे।

गोवा ने सेरीटोन को 2017 में प्लेयर्स ड्राफ्ट के सातवें राउंड में चुना था और फिर वह 2017-18 सीजन के लिए टीम को हिस्सा बने।

उन्होंने पहले सीजन में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और राइट-बैक पोजिशन पर लगातार टीम के लिए खेले। वह टीम को आईएसएल और सुपर कप के सेमीफाइनल तक लेकर गए।

सेरीटोन ने कहा, “गोवा मेरे लिए एक घर की तरह है। लोगों के लिए खेलना में मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। एक क्लब के लिए खेलना हर गोवा के लड़के का सपना होता है और अब मुझे यहां अधिक समय तक रहने का मौका मिला है जिसे मैं ना नहीं कह सकता था।”

गोवा के लिए अपना पहला गोल सेरीटोन ने सुपर कप में जमशेदपुर के खिलाफ किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493