‘सेरेनडिपिटी आर्ट्स फेस्टिवल’ 16 दिसंबर से

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। नाट्य-प्रस्तुतियों से सजा ‘सेरेनडिपिटी आर्ट्स फेस्टिवल’ भारत और इसके उपमहाद्वीप में कला और संस्कृतियों की झलक दिखाने को तैयार है।

आठ दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव पणजी में मांडोवी नदी के किनारे 16 दिसंबर से शुरू होगा।

यह भारत का पहला ऐसा कार्यक्रम है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपमहाद्वीप में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

इस कार्यक्रम में शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल, थियेटर हस्तियों में लिलेट दुबे और अनुराधा कपूर, लेखक महेश दत्तानी और फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स और रोहित बल मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा वहां शेक्सपीयर के नाटक ‘द टेम्पेस्ट’ की भारतीय संदर्भ में पुनव्र्याख्या होगी। साथ ही सर्कस और इसके अन्य रूप भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

दर्शक वहां राजस्थानी मांगणियार के साथ स्पेनिश जिप्सी की रोमानी गीतों का आनंद उठा सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493