मेड्रिड, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की सेरेना विलियम्स सोमवार को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) द्वारा जारी विश्व वरीयता क्रम में शीर्ष पर विराजमान हैं।
सेरेना के खाते में 9981 अंक हैं जबकि रोमानिया की सिमोमना हालेप 7755 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रूस की मारिया शारापोवा के 7525 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।
वरीयता क्रम में पेट्रा क्वीतोवा चौथे, केरोलिन वोजनियास्की पांचवें और इयुजिन बुचार्ड छठे स्थान पर हैं।
इसी तरह एना इवानोविक सातवें, एकातेरिना माकारोवा आठवें और एगनिस्का राडवांस्का नौवें स्थान पर हैं। कारा सुआरेज 10वें स्थान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath