सेरेना डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर कायम

मेड्रिड, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की सोमवार को जारी की गई महिला एकल रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।

रोजर्स कप के सेमीफाइनल मुकाबले में बेलिंडा बेंसिक के हाथों मिली चौंकाऊ हार के बावजूद सेरेना सर्वाधिक 11,821 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर कब्जा कायम रखने में सफल रहीं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार सेरेना की निकट प्रतिद्वंद्वी रूस की मारिया शारापोवा 6,036 अंक के साथ दूसरे स्थान पर और रोमानिया की सिमोना हालेप तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा छठे स्थान पर बनी हुई हैं और उनकी हमवतन केरोलिना प्लिस्कोवा सातवें स्थान पर हैं।

डब्ल्यूटीए महिला एकल रैंकिंग :

1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका) : 11,821 अंक

2. मारिया शारापोवा (रूस) : 6,036

3. सिमोना हालेप (रोमानिया) : 5,546

4. पेत्रा क्वितोवा (चेक गणराज्य) : 4,995

5. केरोलीन वोज्नियाकी (डेनमार्क) : 4,735

6. लुसी सफारोवा (चेक गणराज्य) : 3,361

7. केरोलिना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य) : 3,335

8. गारबाइन मुगुरुजा (स्पेन) : 3,315

9. एना इवानोविक (सर्बिया) : 3,315

10. कार्ला सुआरेज(स्पेन) : 3,315

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493