मेड्रिड, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व चैम्पियन और विश्व की नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को इस साल के मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।
सेरेना बुखार से पीड़ित हैं। आयोजकों ने कहा है कि इसी कारण 2012 और 2013 की विजेता सेरेना ने अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है।
सेरेना ने एक बयान में कहा, “दुर्भाग्य से मैंने मेड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया है। मैं बुखार से पीड़ित हूं और 100 फीसदी फिट नहीं हूं। मैं जल्द वापसी की कोशिश करुं गी।”
सेरना ने इस साल फ्रेंच ओपन खिताब जीता था और अब वह मई में इस साल का अपना पहला क्ले कोर्ट टूर्नामेंट खेलेंगी। यह टूर्नामेंट इटली में होगा।
dharmpath.com dharmpath