सेलेना के दोस्त बीबर को लेकर चिंतित

लॉस एंजेलिस, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉपस्टार सेलेना गोमेज के दोस्तों को इस बात की चिंता सताती है कि कहीं वह पुरानी आदतों का शिकार होकर फिर से बीबर के साथ न हो लें, क्योंकि उनकी दोस्त गायिका टेलर स्विफ्ट को भी केविन हैरिस के रूप में नया प्रेमी मिल गया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जब से स्विफ्ट ने केविन हैरिस को डेट करना शुरू किया है, सेलेना अकेली पड़ गई हैं और करीबी सूत्रों का कहना है उन्हें फिर से अपने पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर की याद सताने लगी है।

एक सूत्र ने बताया, “स्विफ्ट का सारा समय हैरिस के साथ ही बीतता है और सेलेना के लिए उनके पास वक्त नहीं होता। बीबर से सेलेना को दूर रखने में स्विफ्ट का बड़ा हाथ था।”

सूत्र ने बताया, “स्विफ्ट के बिना सेलेना पुरानी आदतों से दूर नहीं रह पाएंगी। इस समय वह किसी और के साथ नहीं हैं और उनके अकेले रहने से नफरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493