सेलेना को छुट्टियां रास आईं

लॉस एंजेलिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज ने पिछले साल शोहरत भरी जिंदगी से तीन महीने का विराम लेकर खुद पर अधिक फोकस किया है। इस दौरान उन्हें अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला।

गोमेज को हाल ही में ’13 रीजन्स व्हाई’ सीरीज के प्रीमियम में डिजाइनर ऑस्कर डी ला रेन्टा की नारंगी रंग की पोशाक में देखा गया था जिसमें वह खूब फब भी रही थीं।

सेलेना की मां मिंडी टीफे से जब सेलेना के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि सेलेना के इन तीन महीनों के अवकाश के दौरान उसे अपने करियर पर अधिक फोकस रहने में मदद मिली है।

टीफे ने बताया कि सेलेना के शोहरत भरी जिंदगी से थोड़ा विराम लेने से उसे दोबारा अपनी जिंदगी से जुड़ाव महसूस हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493