लॉस एंजेलिस, 12 मई (आईएएनएस)। पॉप गायिका सेलेना गोमेज का कहना है कि डेटिंग के लिए उन्हें बुरे लड़के बेहद पसंद आते हैं। यह उनकी एक कमजोरी है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गोमेज ने पत्रिका ‘मैरी क्लेयर’ से कहा, “बुरे लड़कों को लेकर मेरी कमजोरी है।”
गोमेज ने एमी शूमर और जेनिफर लॉरेंस की भी प्रशंसा की।
पसंदीदा लड़कियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “एमी शूमर और जेनिफर लॉरेंस। खासतौर पर वे दोनों साथ में। मुझे लगता है कि वे ऐसी हैं, जैसा महिलाओं को होना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath