लॉस एंजेलिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज और उनके पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर ने यहां 2016 ‘टीन च्वाइस अवॉर्ड्स’ में जीत हासिल की है।
लॉस एंजेलिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज और उनके पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर ने यहां 2016 ‘टीन च्वाइस अवॉर्ड्स’ में जीत हासिल की है।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर सेलेना की एक तस्वीर के सर्वाधिक पंसदीदा बनने के कुछ सप्ताह बाद 31 जुलाई को उन्होंने कैलिफोर्निया के फोरम इन इंग्लेवुड में आयोजित पुरस्कार समारोह में ‘च्वाइस इंस्टाग्रामर’ का खिताब जीता।
बीबर इस समारोह में ट्विटर के बादशाह बन कर उभरे। उन्होंने लेडी गागा, कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स, केविन हार्ट और केनी वेस्ट को हराकर ‘च्वाइस ट्विट’ जीत लिया।
सोशल मीडिया में सक्रियता के कारण केली जेनर, क्रिस्टिना ग्रिमी, फिफ्थ हार्मोनी और कैमरोन डालास ने भी विजेताओं की सूची में जगह हासिल कर ली।
ग्रिमी को यह अवॉर्ड मरणोपरांत दिया गया, जिनका जून में निधन हो गया।
dharmpath.com dharmpath