सेल्टा विगो पर जीत से संतुष्ट हैं एटलेटिको कोच

विगो (स्पेन), 11 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के अर्जेटीनियाई कोच डिएगो सिमोन ने कहा कि वह ला लीगा में सेल्टा विगो के खिलाफ क्लब को मिली पहली जीत से संतुष्ट हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एटलेटिको ने इस मुकाबले में विगो को 4-0 से मात दी और कोच का कहना है कि यह जीत एक मुश्किल मैदान पर और एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मिली है।

एटलेटिको ने ला लीगा में तीन दौर के बाद अपना पहला मुकाबला जीता।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में सिमोन ने कहा, “पहला हाफ कड़ा रहा। हालांकि, क्लब ने पहला हाफ बीतते-बीतते अपने खेल में काफी सुधार कर लिया था।”

एटलेटिको की वेबसाइट पर जारी बयान में सिमोन ने कहा कि दूसरे हाफ में कोके के गोल ने एटलेटिको को और भी मजबूत कर दिया और आप देख सकते थे कि वह आक्रामक स्थिति के खिलाफ काफी खतरनाक रूप से खेल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493