सेल्टा वीगो के नए कोच होंगे मिगुएल काडरेसो

वीगो (स्पेन), 13 नवंबर (आईएएनएस)। सेल्टा वीगो ने मिगुएल काडरेसो को अपने नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है।

वीगो ने मिगुएल को एंटोनियो मोहम्मद के स्थान पर टीम के कोच पद का कार्यभार सौंपा है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब ने मोहम्मद को टीम के लिए उनकी सेवाएं देने पर आभार जताया।

वर्तमान में स्पेनिश लीग सूची में सेल्टा क्लब 14 अंकों के साथ 14वें स्थान पर है। उसने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं।

मोहम्मद को जुआन कार्लोस को निकाले जाने के बाद टीम का कोच बनाया गया था। हालांकि, मोहम्मद को कुछ समय बाद गोलकीपर और फारवर्ड के साथ करार के लिए क्लब प्रबंधन से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने टीम के चयन के मामले में क्लब प्रबंधन की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी और तभी यह माना जा रहा था कि उनका हटाया जाना तय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493