सेल्टिक की नजर ईरान के स्ट्राइकर सरदार अजमोउन पर

तेहरान, 6 जून (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के फुटबाल क्लब सेल्टिक की नजर ईरान के क्लब रुस्तोव के स्ट्राइकर सरदार अजमोउन के साथ करार पर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समाचार पत्र तेहरान टाइम्स से यह जानकारी मिली है।

इस जानकारी के अनुसार, अगर इस साल ग्रीष्मकालीन ‘ट्रांसफर विंडो’ के दौरान मूसा डेम्बले दूसरे क्लब में जाते हैं, तो उनके स्थान पर सेल्टिक क्लब अजमोउन को टीम में शामिल करना चाहेगा।

ईरान ने रविवार रात मोंटेनेग्रो के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में 22 वर्षीय खिलाड़ी अजमोउन के गोल के दम पर 2-1 से जीत हासिल की थी।

अजमोउन का कहना है कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर विकास करना चाहते हैं और किसी बड़े क्लब में जाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे सही चीजों को तय करने के मामले में गंभीरता से विचार करना होगा। मैं आश्वस्त हूं कि मैं आगामी भविष्य में शीर्ष यूरोपीय क्लबों में जाऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493