सेल्टिक ने स्कॉटिश प्रीमियरशिप खिताब जीता

ग्लासगो, 15 मई (आईएएनएस)। सेल्टिक फुटबाल क्लब ने रविवार को स्कॉटिश प्रीमियरशिप खिताब जीत लिया है। उसने ग्लासगो में मदरवेल को 7-0 से हराने के साथ ही लीग खिताब अपने नाम किया।

यह सेल्टिक का पांचवां लगातार खिताब है। इस टीम ने अपने कोच रोनी डेइला को विजयी विदाई दी है, जो दो सीजन के बाद इस क्लब से अलग हो रहे हैं।

सेल्टिक ने अपना पहला मैच 1888 में खेला था। यह क्लब अब तक 47 बार यह खिताब जीत चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493