सेवस्तोवा ने डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफी के अंतिम चार में प्रवेश किया

जुहाई (चीन), 2 नवंबर (आईएएनएस)। लातविया की टेनिस खिलाड़ी एनास्तासिजा सेवस्तोवा ने गुरुवार को चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा को मात देकर डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 26 वर्षीय सेवस्तोवा ने स्ट्राइकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।

इस जीत के बाद सेवस्तोवा ने 2-0 के रिकॉर्ड के साथ कमेलिया ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और रोज ग्रुप से आस्ट्रेलिया की एशलेह बार्टी के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेवस्तोवा ने सत्र के आखरी डब्यूटीए टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर में स्लोअन स्टीफंस और स्ट्राइकोवा को बिना कोई सेट गवांए हराया।

सेवस्तोवा ने पहले मैच में स्टीफंस को हराया और उसके बाद स्ट्राइकोवा को हराया।

सेवस्तोवा ने 0-2 से पिछड़ने के बाद पहले सेट में 6-3 से जीत दर्ज की और बाद में दूसरे सेट को 6-4 से अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493