सेवा क्षेत्र का पीएमआई फरवरी में बढ़ा

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। काम के अधिक ठेकों के कारण फरवरी में सेवा क्षेत्र की विकास दर में तेजी आई। यह जानकारी एक प्रमुख आर्थिक आंकड़े में सामने आई है।

मौसम के अनुसार, समायोजित निक्केई इंडिया सर्विसिस बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक जनवरी महीने के 52.2 से बढ़कर फरवरी में 52.5 हो गया। यह उत्पादन में एक मध्यम, मगर त्वरित वृद्धि का संकेत देता है।

50 से ऊपर का सूचकांक आर्थिक गतिविधि में विस्तार और 50 से नीचे का सूचकांक गिरावट का संकेत करता है। रपट में कहा गया है, “अधिक बुकिंग, नए ग्राहक आने और सकारात्मक सार्वजनिक नीतियों पर उन कंपनियों ने टिप्पणी की, जिनके उत्पादन अधिक थे।”

इसी तरह फरवरी में विनिर्माण में तीव्र वृद्धि में सेवा गतिविधि में वृद्धि से मदद मिली, जिससे निक्के ई इंडिया कंपोजिट पीएमआई उत्पादन सूचकांक बढ़ गया।

इसके बाद पीएमआई जनवरी के 53.6 से बढ़कर फरवरी में 53.8 पर पहुंच गया। यह देश के निजी क्षेत्र में एक ठोस और तीव्र वृद्धि का संकेत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493