सेविला के साथ 2016 तक बने रहें एमेरी

मेड्रिड, 6 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब सेविला ने अपने कोच उनाइ एमेरी का करार एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

इसके साथ ही एमेरी के भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। क्लब ने हालांकि एमेरी के करार में एक साल की ही वृद्धि की है।

एमेरी अब जून 2016 तक क्लब के साथ बने रहेंगे। इस साल ला लीगा में सेविला 76 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

इस क्लब ने इस साल यूरोपा लीग खिताब भी अपने नाम किया। क्लब ने लगातार दूसरे साल यूरोपा लीग पर कब्जा किया।

दो सत्र से क्लब के कोच रहे एमेरी की देखरेख में सेविला ने दो बार ला लीगा में पांचवां स्थान हासिल किया और साथ ही दो बार यूरोपा लीग खिताब जीता।

इस साल यूरोपा लीग जीतने का मतलब यह है कि सेविला ने अगले साल के लिए चैम्पियंस लीग हेतु जगह पक्की कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493