सेविला जाने को लेकर उत्सुक हैं आंद्रे

सेविले, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा ने कहा कि वह स्पेनिश लीग क्लब सेविला से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्षीय खिलाड़ी एक साल के लिए ऋण करार पर सेविला से जुड़े हैं।

एसी मिलान से ऋण करार पर सेविला का हिस्सा बने आंद्रे उनके करार में विकल्प के तहत स्थायी रूप से स्पेनिश क्लब का हिस्सा बन सकते हैं।

मिलान के लिए खेले गए 40 मुकाबलों में आंद्रे ने 10 गोल दागे। अपने बयान में उन्होंने कहा, “सबसे पहली बेहतरीन बात यह है कि इस क्लब में सबकुछ शानदार है। मेरे लिए सबसे अहम बात गोल स्कोर करना नहीं, बल्कि अपनी टीम को जीतने में मदद करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493