सेविले, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सेविला फुटबाल क्लब ने टीम के मिडफील्डर विक्टर माचिन ‘विटोलो’ के करार को बढ़ाने की घोषणा की है।
सेविले, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सेविला फुटबाल क्लब ने टीम के मिडफील्डर विक्टर माचिन ‘विटोलो’ के करार को बढ़ाने की घोषणा की है।
क्लब ने विटोलो के साथ अपने इस करार को जून 2020 तक बढ़ा दिया है और इसके साथ ही अनुबंध में 2.5 करोड़ यूरो (2.83 करोड़ डॉलर) के बायआउट क्लॉज को भी बढ़ा दिया जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्पेनिश क्लब ने ट्वीट कर इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि विटोलो के लंबित पड़े करार पर फैसला लेते हुए इसे बढ़ा दिया गया है।
सेविला ने यह भी कहा कि विटोलो टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी हैं और 2013 में क्लब में शामिल होने के बाद से प्रमुख रहे हैं।
क्लब में तीन साल रहने के दौरान 26 वर्षीय मिडफील्डर ने 133 आधिकारिक मुकाबले खेले। इसमें यूईएफए यूरोपा लीग के तीन फाइनल भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath