सेविले, 7 अगस्त (आईएएनएस)। न्यू सेविला क्लब के डिफेंडर एलेक्स विडाल ने कहा कि वह हमेशा से अपने स्पेनिश क्लब में वापस आना चाहते थे।
हालांकि, इस दौरान उन्हें कई बड़े क्लबों से अच्छे प्रस्ताव भी मिले थे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, विडाल ने सेविला के साथ 2022 तक के लिए करार किया है। वह बार्सिलोना से निकलकर इस क्लब में शामिल हुए हैं। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि सेविला में शामिल हो पाना आसान नहीं था और इसकेलिए उन्होंने क्लब द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार भी जताया।
विडाल ने कहा, “मैं जहां आना चाहता था, वहां वापस आ गया हूं और यहां मैं काफी खुश हूं।”
उन्होंने कहा कि वह नौ जुलाई से प्रशिक्षण कर रहे हैं और ऐसे में वह नई टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने हेतु शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं।
सेविला क्लब के अध्यक्ष जोस कास्ट्रो और फुटबाल निदेशक जोआकिन कपारोस ने क्लब में विडाल का स्वागत किया।
dharmpath.com dharmpath