सेविला से जुड़ने के लिए जापान पहुंचे नोलिटो

सेविले (स्पेन), 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के खिलाड़ी नोलिटो बुधवार को सेविला क्लब से जुड़ सकते हैं। वह वर्तमान में जापान में सत्र से पहले के दौरे के लिए क्लब के साथ हैं।

स्पेनिश लीग क्लब ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय नोलिटो ने क्लब के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिए हैं और उन्हें 2020 तक अर्जेटीना के एडुआडरे बेरिजो प्रशिक्षण देंगे।

बेरिजो अपनी टीम में नोलिटो को मुख्य आक्रामक खिलाड़ी के तौर पर रखना चाहते हैं।

सेविला क्लब में नोलिटो सेरेजो ओसाका के खिलाफ मिलने वाली जीत के बाद शामिल होने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493