नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान सेशेल्स के सांस्कृतिक एंबेसडर बन गए हैं। रहमान ने इसके लिए सेशेल्स की सरकार और वहां लोगों के प्रति आभार जताया है।
रहमान ने ट्विटर पर इस बारे में अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को बताया।
दो बार ऑस्कर जीत चुके रहमान ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर प्रमाण-पत्र की तस्वीर भी साझा की।
प्रमाण-पत्र में लिखा है, “सेशेल्स का पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय देश में कला व सांस्कृतिक विकास में योगदान के लिए ए.आर.रहमान को गर्व के साथ सांस्कृतिक एंबेसडर नामित करता है।”
dharmpath.com dharmpath