इटली के तटरक्षक के एक प्रवक्ता ने बताया कि सिसिली जलडमरूमध्य में सोमवार को चलाए गए आठ बचाव अभियानों के दौरान कम से कम 1,140 लोगों की जान बचाई गई।
अधिकारी के अनुसार, पहले दो अलग-अलग अभियानों में एक तटरक्षक जहाज ने करीब 400 प्रवासियों को बचाया और दूसरे अभियान के तहत इतालवी नौकाओं एवं आयरलैंड के एक जहाज ने अन्य 620 लोगों की जान बचाई।
एक इतालवी नौसैन्य जहाज ने 120 लोगों की मदद की।
सभी प्रवासियों को प्राथमिक उपचार के लिए दक्षिणी इटली के सिसिली लाया गया।
प्रवासियों की जान बचाने के अलावा इटली ने बीते दिनों समुद्री हादसों में लापता हुए लोगों के शवों को भी बरामद किया।
dharmpath.com dharmpath